क्या पानी पीने से गोरे हो सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:13

स्किन में निखार के लिए पीएं गर्म पानी, जानें फायदे और तरीका

स्किन केयर (skin care routine) के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं बल्कि सिर्फ गर्म पानी रोजाना पीने की जरूरत है, अगर अब तक आपको इसे पूरे फायदे नहीं पता हैं तो अब जाने लें
 
Skin care routine: आपने कई सेलेब्रिटीज के ब्यूटी रूटीन में सबसे पहले उन्हें यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि रोज खूब पानी पीना बहुत जरूरी है। सुबह गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते हैं। अगर अब तक आपने गर्म पानी पीना शुरू नहीं किया है तो अब कर दें। यह सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं बल्कि आपके सौंदर्य यानी कि आपके चेहरे पर निखार लाने का भी काम करता ह। इसके साथ इसके एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे हैं।

चेहरे पर रिंकल्स आने से रोकता है: गर्म पानी पीने से चेहरे पर बढ़ती उम्र के आने वाले कई निशानों को यह रोकता है। गर्म पानी शरीर में मौजूद गंदगी को भी निकालने का काम करता है। आपको बॉडी डेटॉक्स करने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। गर्म पानी टॉक्सिन्स निकालने के साथ-साथ स्किन को रिपेयर भी करता है।

वजन घटाने का पुराना उपाय: यह कोई राज की बात नहीं बल्कि बहुत पुराना उपाय है। सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से पेट साफ़ होने के साथ-साथ आपका वजन भी कम होता है। आप अगर कोई एक्सरसाइज करते हैं तो यह ड्रिंक उसमें भी मोटापा कम करने में मदद करता है। इससे जरूरत से ज्यादा भूख पर भी नियंत्रण होता है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता।

चेहरे पर लाता है ग्लो: गर्म पानी पीने से आपके चेहरे पर भी कुछ समय में निखार आने लगता है। पानी हमारी स्किन को मॉइस्चराइज रखता है,जिससे स्किन ड्राई न लगकर मॉइस्चराइज लगती है और इससे ग्लो बढ़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। ब्लड फ्लो सुधरने से आपके चेहरे की रंगत में भी सुधार आता है।

दर्द निवारक: गर्म पानी सिर्फ आपके चेहरे, स्किन या रंगत का ही ख्याल नहीं रखता बल्कि इससे आपका पूरा शरीर सही रहता है। गर्म पानी से शरीर के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। इतने सारे फायदे होने के बाद भी अगर आपने अब तक गर्म पानी पीना शुरू नहीं किया तो अब इसके अनेकों फायदे जानकर इसे रोजाना अपने रूटीन में ले आएं।
गोरेपन से लेकर पिंपल फ्री स्किन पाने के लिए ऐसे लगाएं चंदन

अगर आप भी इन फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं तो सुबह उठकर कम से कम 2 से 3 ग्लास गर्म पानी पिएं। इसमें आप नींबू का रस और शहद भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो बल्कि गुनगुना हो। ज्यादा गर्म पानी पीने से आपको फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। इसे अपने रूटीन में शामिल करें और आपको कुछ समय में फर्क खुद दिखने लगेगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info